{"_id":"6154abee8ebc3ef8c3794d1f","slug":"teenager-s-body-found-hanging-from-mango-tree-basti-news-gkp4111159137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव
सोनहा। थानाक्षेत्र के धोषण गांव की 15 वर्षीय किशोरी का गांव के उत्तर स्थित बाग में आम के पेड़ से लटका हुआ शव मिला। शिनाख्त उसी गांव की किरन पुत्री हरिश्चंद्र के रूप में की गई। बुधवार सुबह पांच बजे के करीब लोगों ने शव देखकर गांव वालों को सूचित किया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र , फोरेंसिक टीम व पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली धन्नजय सिंह कुशवाहा घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। किरन के पिता हरिश्चंद्र ने बताया किरन दिमागी रूप से कमजोर थी। वह पढ़ी-लिखी भी नहीं थी। मंगलवार रात किरन खाना खाकर सो गई। बुधवार को चार बजे के करीब परिवार के लोग जागे तो देखा वह विस्तर पर नहीं है। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि किरन का शव गांव के उत्तर बाग में आम के पेड़ के डाल पर दुपट्टे के सहारे झूल रहा है। किरन तीन भाइयों व दो बहनों में चौथे नंबर की थी। सीओ रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।