{"_id":"6476597f2ed6230afd011088","slug":"teenager-injured-in-accident-dies-during-treatment-basti-news-c-7-1-187383-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत
Wed, 31 May 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के मंडफ शिव शक्ति मंदिर के पास सोमवार शाम हुए हादसे में घायल किशोरी ने भी दम तोड़ दिया है। एक अन्य घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सोनहा थाना क्षेत्र के धवाय टोला धोबही डीह निवासी रामसजीवन (25) अपनी छोटी बहन वंदना (17) व गांव के ही गोपाल शर्मा (18) के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में अपनी ननिहाल में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंडफ शिव शक्ति मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दिव्यांग गोपाल का पैर कटकर अलग हो गया था।
तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सीएचसी भानपुर पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचते ही डॉक्टर ने गोपाल (18) को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामसजीवन व वंदना को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां ले जाते समय वंदना की भी मौत हो गई थी। परिवार के लोग शव लेकर घर ले चले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। तीसरे घायल राम सजीवन की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।