{"_id":"5dd18ab38ebc3e54e03725b1","slug":"teenager-hang-oneself-in-house-basti-news-gkp329680248","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर किशोर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
रवि जायसवाल की फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान
बस्ती। मोबाइल पर किसी से बात करते-करते शनिवार रात अपने कमरे में सोने गए 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह कमरा नहीं खुलने पर घटना की जानकारी हुई।
घटना लालगंज कस्बे की है। राजकुमार जायसवाल अपने बड़े बेटे अमित कुमार के साथ मुंबई में नौकरी करते हैं। जबकि, घर में उनकी पत्नी सुभावती और छोटा बेटा रवि कुमार जायसवाल (17) था। रवि कस्बे में ही गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करता था। शनिवार रात मां के साथ खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां सुभावती जगाने के लिए आवाज देने लगीं। कोई उत्तर नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा खोलना चाहता तो अंदर से बंद था। काफी कोशिश पर भी दरवाजा नहीं खुला अनहोनी की आशंका में आवाज लगाने लगीं।
अंदर झांका तो छत के कुंडे से रस्सी का फंदे पर लटका हुआ शव देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर बाद पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव मौके पर पहुंचे। बाजार लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया जिसे कब्जे में लेकर लालगंज थाने भेजा। घटना से अवाक हुई मां ने बताया कि भोजन करने के बाद किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। अपने कमरे में सोने के लिए गया था। सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रवि की मौत की जानकारी मुंबई में रह रहे पिता और बड़े भाई को दी गई।