फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager died by drowning in saryu river in Basti

दो को बचाया, खुद डूबा: बाबा के अंतिम संस्कार में आए नाती की नदी में डूबकर मौत, अचानक बदल गया श्मशान का माहौल

Thu, 04 May 2023 08:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुदरहा (बस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुदरहा (बस्ती) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 May 2023 08:22 PM IST
सार

स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर करीब एक घंटे के प्रयास के बाद सुमित को खोज निकाला। मगर तब तक मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Teenager died by drowning in saryu river in Basti
मृतक सुमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिला स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के नौरहनी घाट पर गुरुवार अपने बाबा के दाह संस्कार में शामिल होने आया किशोर सरयू नदी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक घंटे की खोजबीन के बाद बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने किशोर के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र के अमरडोभा निवासी 75 वर्षीय हरिराम की गुरुवार को मौत हो गई थी। परिवार के लोग उनका शव लेकर दाह संस्कार के लिए सरयू नदी के कलवारी थानाक्षेत्र के नौरहनी घाट पर पहुंचे। करीब एक बजे चिता में आग लगाने के बाद साथ गए लोग तट पर बैठकर इंतजार करने लगे। करीब दो बजे कुछ लड़के सरयू नदी में नहाने लगे। जिसमें अमरडोभा निवासी विजय और धीरू का पांव फिसल गया और दोनों पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख किनारे खड़ा मृतक का नाती सुमित (17) नदी में कूद पड़ा। डूब रहे दोनों बच्चों को तो सुमित ने बचा लिया लेकिन खुद डूब गया। जिसके बाद वहां का माहौल बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही कलवारी थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज गायघाट द्वारिका प्रसाद चौधरी, चौकी इंचार्ज बहादुरपुर सुनील कुमार गौड़ एवं चौकी इंचार्ज कुदरहा अरविंद यादव मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर करीब एक घंटे के प्रयास के बाद सुमित को खोज निकाला। मगर तब तक मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed