{"_id":"63139a87edf8c11f7156a3bf","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-from-a-trap-basti-news-gkp4492914114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान
विज्ञापन
फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान
सोनहा थाने के तुरकौलिया उर्फ करमहिया गांव की घटना
सोनहा (बस्ती)। थाना क्षेत्र के तुरकौलिया उर्फ करमहिया गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने टीन शेड से बने कमरे में पाइप से साड़ी के सहारे लटककर जान दे दी। क्षेत्राधिकारी रुधौली अंबिका राम व प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी नंदलाल की बेटी ऊषा ने इस वर्ष कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आर्थिक तंगी के कारण कक्षा नौ में दाखिला नहीं ले सकी। शुक्रवार रात को वह तीन शेड से बने मकान के एक कमरे में अकेली सो गई। परिवार के बाकी लोग बरामदे में सो रहे थे।
सुबह देर तक न उठने पर परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई आवाज न आने पर मां अंदर गई तो देखा कि पाइप के सहारे उसका शव लटका है। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर भारी लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।