{"_id":"60eb2e638ebc3e8c0a5972e2","slug":"team-that-went-to-cut-electricity-connection-was-beaten-up-case-registered-basti-news-gkp4014877108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काटने गई टीम से मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन काटने गई टीम से मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन

बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर कस्बे में बिजली का कनेक्शन काटने गए लाइनमैन व संविदा कर्मियों की टीम से कुछ लोगों ने मारपीट की। संविदा कर्मी मोहम्मद सोबिन को काफी चोटें आई हैं। बिजली कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। उपखंड अधिकारी अभय प्रताप सिंह और अवर अभियंता प्रकाश वर्मा लालगंज थाने पहुंच गए। घायल संविदा कर्मी मोहम्मद सोबिन की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने देर शाम सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है।
विद्युत वितरण उपकेंद्र बनकटी (देईसांड़) के अधीन आपूर्ति वाले बानपुर गांव में शनिवार से ही बिजली बिल के दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों का कनेक्शन काटने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। रविवार को विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर लाइनमैन रामनाथ की अगुवाई में संविदा कर्मियों की टीम बानपुर गांव में गई और एक-एक कर बकायेदारों को नोटिस दिया जाने लगा।
लालगंज पुलिस को दी तहरीर में सोबिन ने लिखा कि रविवार को विद्युत संविदाकर्मी बेचन सिंह, लोरिक प्रसाद, राजीव कुमार और अनवारुल हक तथा अवधेश कुमार गांव के कृष्णचंद शुक्ल के घर के पास पहुंचे। नाराज प्रधान के पुत्र रानू यादव और अश्वनी यादव, गांव के ही सुजीत कुमार यादव, सदानंद यादव व अवधेश यादव, अमित यादव, अखिलेश कुमार ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया और विभागीय कागजात फाड़ दिए। लालगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।