फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   team checked development work

नगर पंचायत के विकास कार्यों को जांचने पहुंची टीम

Fri, 21 Jun 2019 12:01 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 21 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
team checked development work
बनकटी नगर पंचायत में जांच करने पहुंची टीम। - फोटो : amar ujala
बनकटी। नगर पंचायत के शिव बहादुर पाल की शिकायत पर बृहस्पतिवार को विकास कार्यों को जांचने मुख्यालय से टीम पहुंची। तेरह बिंदुओं की शिकायत में से आठ का स्थलीय सत्यापन किया। टीम ने डूडा के जिम्मेदारों से अभिलेख तलब किए, जबकि नगर पंचायत के ईओ अमरजीत को शुक्रवार की शाम पांच बजे टीम के समक्ष अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शिव बहादुर पाल ने नगर पंचायत के कार्यों में अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। डीएम डॉ. राजशेखर ने शिकायतों की जांच के लिए एएसडीएम आशाराम वर्मा, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी वीएस सिंह व सहायक कोषाधिकारी एके सिंह की टीम गठित कर दी। 
विज्ञापन

टीम ने शिकायत में दिए गए 13 बिंदुओं की जांच से संबंधित आठ बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के क्रम में सबसे पहले टीम लालगंज थाना परिसर में इंटरलाकिंग जांचने पहुंची। यहां शिकायतकर्ता के समर्थकों व नगरपंचायत अध्यक्ष के समर्थकों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर समर्थकों को वहां से हटा दिया। टीम ने इंटरलाकिंग कार्यों की जांच की। यहां के बाद टीम नगरपंचायत अध्यक्ष के गृह वार्ड नम्बर सात सूर्यनगर पहुंची। यहां हाईमास्ट लाइट व सुलभ शौचालय निर्माण की स्थिति जानी। गांधीनगर में स्वीकृत सुलभ शौचालय चंद्रनगर में बनने की शिकायत पर ईओ अमरजीत से पूछताछ की। ईओ ने सफाई दी कि गांधीनगर वार्ड में जमीन न मिल पाने की वजह से चंद्रनगर व गांधीनगर वार्ड की सीमा पर शौचालय निर्माण करा दिया गया है । अंत में स्थलीय निरीक्षण कर रही टीम अंबेडकर नगर में स्वीकृत दो सुलभ शौचालयों की स्थिति जानने ब्लॉक मुख्यालय पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां पर निर्माणाधीन महिला सुलभ शौचालय को देखा तथा एक अन्य सुलभ शौचालय निर्माण के बारे में पूछे जाने पर ईओ ने बताया कि अभी जमीन नहीं मिल पाई है। एएसडीएम आशाराम वर्मा ने बताया कि बनकटी नगरपंचायत के ईओ व डूडा से पीएम आवास व अन्य कराए गए विकास कार्यों से संबंधित अभिलेखों को मांगा गया है। मिलान के बाद अनियमितता पाए जाने पर स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन




जांच टीम लौटते ही भरवलिया में घमासान

बनकटी (बस्ती)। नगर पंचायत बनकटी के सूर्यनगर भरवलिया वार्ड के विकास कार्यों की जांच करके टीम के वापस लौटते ही दो पक्षों में घमासान शुरू हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत कर्ता शिवबहादुर पाल व बनकटी नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रतिनिधि शिरोमणि पाल के समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार शाम अचानक मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि शिव बहादुर पाल ने अनियमितता की शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिले स्तर से टीम गई थी। शाम पांच बजे के आसपास जैसे ही टीम वापस गई, इसी बात पर दोनों पक्षों में घमासान शुरू हो गया। शिकायतकर्ता शिव बहादुरपाल के अलावा इस पक्ष के वीर बहादुर पाल, सत्येंद्र बहादुर पाल, संजय पाल, विवेक पाल को गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष के शेषमणि पाल, देवमणि पाल, पंकज पाल, बृजेश पाल सहित 10-11 लोग चोटहिल हुए। लालगंज थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि दोनों पक्ष थाने बुलाए गए हैं। मेडिकल-इलाज के बाद तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed