फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers will teach traffic rules for one period a week

Basti News: सप्ताह में एक पीरियड यातायात के नियम सिखाएंगे शिक्षक

Thu, 11 Jan 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teachers will teach traffic rules for one period a week
बस्ती। सड़क हादसों को रोकने के लिए अब हर स्कूल व कॉलेज में सप्ताह में एक पीरियड यातायात नियमों से संबंधित संचालित होगा। इसके लिए डीएम अंद्रा वामसी ने उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि हर शिक्षण संस्थान में एक नोडल अध्यापक की तैनाती कर सुरक्षित यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

अक्बतूर, 2022 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश में एक लाख 68 हजार 531 व प्रदेश में 22 हजार 595 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई है। वहीं देश भर में लगभग पांच लाख सड़क हादसे हुए, इनमें लाखों लोग घायल होकर अपंगता के शिकार हो चुके हैं। यही नहीं इन मौतों में 66 फीसदी 18 से 45 वर्ष के युवा हैं।
विज्ञापन


देश व प्रदेश सरकार के उच्च स्तरीय बैठकों में इस पर गहन-मंथन किया गया तो पता चला कि यह संख्या गंभीर बीमारियों से होने वाली मौतों की संख्या से कहीं अधिक है। इससे प्रदेश व केंद्र सरकार ने इन आंकड़ों में 50 फीसदी कमी लाने के लिए वर्ष 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में डीएम ने उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि इन घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी स्कूलों व कॉलेजों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के विभिन्न पहलुओं को बताया जाना बहुत ही आवश्यक है। कहा गया है कि अल्पायु में ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है।

जागरूकता के लिए विद्यालयों में जाएंगे अधिकारी
एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशों का पालन कराने के लिए विद्यालयों में परिवहन विभाग के अधिकारी भी निर्धारित पीरियड में जाएंगे और विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगे, इससे नामित नोडल शिक्षक को पीरियड संचालन में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed