फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers legislators reached the evaluation centers

Basti News: मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे शिक्षक विधायक, परीक्षकों से जानीं समस्याएं

Wed, 29 Mar 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers legislators reached the evaluation centers
जीआरएस इंटर कालेज का शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने किया निरीक्षण।
बस्ती। गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। यहां शिक्षक विधायक ने मूल्यांकन कार्य में लगे विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं जानीं। डीआईओएस को निराकरण के लिए कहा।
विज्ञापन

सबसे पहले वह शहर के किसान इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उप-नियंत्रक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज सिंह से मूल्यांकन कार्य में लगे हुए एक-एक शिक्षक से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को पूछा। यहां से निकल कर वह गोविंदराम सक्सेरिया इंटर कॉलेज पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप-नियंत्रक हरिराम बंसल ने विधायक से मूल्यांकन केंद्र के संबंध में विभिन्न निर्देश प्राप्त किए। शिक्षक विधायक राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जानकारी ली। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नीलम सिंह तथा जीआईसी के प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह ने विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे, उपाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. विकास भट्ट कामिल, पूर्व जिला मंत्री पवन कुमार शुक्ल, डॉ. श्रीकांत, राम मोहन सिंह, संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed