फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers honored for excellent work

Basti News: उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक हुए सम्मानित

Tue, 09 May 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored for excellent work
बस्ती। सदर के कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में सोमवार को सुबह बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति और बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। बीएसए ने विद्यालय की कक्षा व्यवस्था, शिक्षण कार्य, छात्र उपस्थित, परिसर का सुंदरीकरण, कायाकल्प योजना के तहत मिड-डे मील का निर्माण, मंच निर्माण, वाटर रिचार्ज साइकिल का निर्माण, पोषण वाटिका और खेल मैदान काे देखा। सब कुछ ठीक मिला। बीएसए ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और प्रशंसा की। बीएसए ने विद्यालय में विद्यार्थियों से बातचीत की। उनसे सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने निडर होकर सवालों का जवाब दिया। बीएसए ने प्रसन्नता जताई। छात्रों को निपुण लक्ष्य प्राप्त कराने के लिए सुझाव दिए। बीएसए डॉ इंद्रजीत प्रजापति ने सभी शिक्षको, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद, अभिषेक कुमार यादव,अवंतिका उपाध्याय, अल्पना सिंह, अख्तरुन निशा,अनुपम पांडेय, राजपति यादव, वंदना पांडेय, मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed