{"_id":"647652e911753e6b7c017fc9","slug":"teachers-gathered-to-welcome-the-old-pension-restoration-rath-yatra-basti-news-c-7-1-187753-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा के स्वागत में जुटें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा के स्वागत में जुटें शिक्षक
Wed, 31 May 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
प्रेस क्लब में प्राथमिक शिक्षक के बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला।
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को संगठन पदाधिकारियों की बैठक प्रेस क्लब सभागार में हुई। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक की ओर से घोषित राष्ट्रीय आंदोलन की कड़ी में एक जून को जिले में पहुंच रहीं पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा के स्वागत तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा एक जून को सुबह आठ पहुंचेगी। संघ के पदाधिकारी कांटे चौराहा, मुण्डेरवा, ओडवारा बाजार, जिगिना तिराहा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज, राजकीय इंटर कालेज, बीएसए कार्यालय, कम्पनीबाग, सिंचाई विभाग, प्रेस क्लब, शास्त्री चौक, कप्तानगंज, महराजगंज, हर्रैया, छावनी, विक्रमजोत, पठकापुर एवं घघौआ पुल पर भव्य स्वागत करेगें। इस मौके पर जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश, चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, सतीश शंकर शुक्ल, देवेंद्र वर्मा आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।