फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teacher was died treatment in hospital

सड़क हादसे में घायल शिक्षक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
teacher was died treatment in hospital
घायल शिक्षक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के खजुहा गांव के पास हुई थी दुर्घटना
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास रविवार को बाइक से बस्ती जाते समय ट्रक की चपेट में आने से घायल शिक्षक की देर रात लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतासी गांव निवासी 40 वर्षीय बजरंगी प्रसाद तिवारी पुत्र अष्टभुजा तिवारी शहर के प्रेक्सिस विद्यापीठ में शिक्षक थे। अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ शहर के रौता चौराहा के निकट अपने घर में रहते थे। रविवार को अपने मूल गांव रतासी से बाइक से बस्ती शहर स्थित अपने घर पर जा रहे थे। कप्तानगंज क्षेत्र के खजुहा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश चौधरी एवं विनोद चौधरी ने उन्हें बस्ती शहर के कृष्णा मिशन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर घरवाले दहाड़े मार कर रोने लगे। इनकी पत्नी सरिता लगभग एक सप्ताह पहले अपनी पुत्री रौनक (16) की दवा कराने दिल्ली गई थीं। सूचना मिलने पर वह दिल्ली से सोमवार दोपहर पहुंचीं। पुलिस ने पंचनामा व अन्य कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आठ भाइयों में वह दूसरे नंबर के थे। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed