फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tatbadha works compleate in hurry - Minister

अधूरे तटबंधों का जल्द पूरा कराएं काम: प्रभारी मंत्री

Fri, 29 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tatbadha works compleate in hurry - Minister
अधूरे तटबंधों का जल्द पूरा कराएं काम : आशीष पटेल
विज्ञापन

विक्रमजोत/बस्ती। जनपद बस्ती के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने हर्रैया तहसील क्षेत्र का दौरा किया। मंत्री ने अपने दौरे के पहले दिन शुक्रवार को सरयू नदी के किनारे के गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए बन रहे तटबंधों को जल्द पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
प्रभारी मंत्री आशीष पटेल शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के साथ दोपहर करीब दो बजे जनपद की सीमा घघौवा पहुंचे जहां पहले से मौजूद भाजपा के हर्रैया विधायक अजय सिंह ने उनका स्वागत किया। एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह भ्रमण पर निकल गए। प्रभारी मंत्री बाढ़ व कटान आपदा प्रभावित गांव कल्यानपुर में पहुंचे। यहां अधूरे पड़े तटबंध का निरीक्षण किया और मौजूद बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार से निर्माण में हो रही देरी के बारे में जानकारी ली। साथ ही तटबंध को पूरा कराने और गांव को सुरक्षित करने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से उनकी पीड़ा जानी और राशन कार्ड के अलावा उनकी समस्याओं को सुना। वहीं, ग्रामीणों से गांव को कटान क्षेत्र से अलग बसाने के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गांव के प्रधान जसराज, अभिषेक शर्मा, कोटेदार हेमंत पांडेय सहित अन्य लोगों की गांव की समस्या से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने विक्रमजोत-धुसवा तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त तटबंध पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए व सरयू नदी पर बनाए गए पीपा पुल का हाल जाना। निरीक्षण से लौटे मंत्रियों के दल ने अमोढ़ा स्थिति रामरेखा मंदिर पर भी चौपाल लगाई। यहां लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और सरकार की उपलब्धियों व जनहितकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन

निरीक्षण और चौपाल के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अमृतपाल कौर, खंड विकास अधिकारी विक्रमजोत अनिल कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह के अलावा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, विभागीय कर्मी व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर भाजपाइयों ने किया स्वागत
हर्रैया। बस्ती मंडल के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह व राज्य मंत्री रजनी तिवारी का जनपद की सीमा पर शुक्रवार को अपना दल एस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अपना दल नेता संजय सिंह पगार, जिलाध्यक्ष विवेक पटेल, सिद्धार्थ सिंह मोनू, राम सिंह पटेल, झिनकान चौधरी, राम नयन पटेल, महिपाल, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed