{"_id":"62bf43a39c01093a6329d3c8","slug":"tappebaj-arrested-basti-news-gkp44231703","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मंगलसूत्र लेकर भागने वाला टप्पेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से मंगलसूत्र लेकर भागने वाला टप्पेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से मंगलसूत्र लेकर भागने वाला टप्पेबाज गिरफ्तार
पैकोलिया (बस्ती)। प्रधानमंत्री आवास दिलाने का सब्ज बाग दिखाकर महिला से रुपये व मंगल सूत्र लेकर चंपत हुए टप्पेबाज को पैकोलिया पुलिस ने शुक्रवार को धर दबोचा। पकड़े गए टप्पेबाज के कब्जे से सवा किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला का मंगलसूत्र उसने बेच दिया है।
सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने हर्रैया स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शुक्रवार को सुबह 10.10 बजे हर्रैया मार्ग पर भीटी मिश्र नहर पुलिया के पास से थाना पैकोलिया पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने को शिव कुमार निवासी उमरहर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर बताया। वह थाने का टापटेन अपराधी भी है।
घटनाक्रम के मुताबिक छह मई को इसी थानाक्षेत्र के भीटी मिश्र निवासी आरती देवी पत्नी महेश चौहान ने पैकोलिया थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि वह अपने घर सेहर्रैया के लिए पैदल जा रही थी। अचानक एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पहुंचा और हर्रैया जाने का रास्ता पूछने लगा। इसी बहाने उसने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। स्वयं को गांव का सेक्रेटरी बता कर प्रधानमंत्री आवास का पैसा दिलाने का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर महिला से रुपये व मंगलसूत्र लेकर भाग गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गेश कुमार पांडेय, एसआई जितेंद्र कुमार द्विवेदी, हेडकांस्टेबल श्याम सुंदर चौधरी, कांस्टेबल सुनील निषाद शामिल रहे।