फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Talks with agitators failed

आंदोलनकारियों से मिल प्रबंधन की वार्ता विफल

Thu, 19 Dec 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Talks with agitators failed
रुधौली में गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए धरना देते किसान। - फोटो : BASTI
आंदोलनकारियों से मिल प्रबंधन की वार्ता विफल
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर रुधौली क्षेत्र के अठदमा चीनी मिल के खिलाफ युवा किसान संगठन का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे युवा किसान संगठन से एसडीएम, सीओ व मिल प्रशासन की वार्ता विफल रही। मिल में गन्ना ले जा रहे किसानों ने भी धरने को समर्थन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रालियां मिल गेट के बाहर खड़ी कर दी।
संगठन के बयान के अनुसार बुधवार की देर रात अनशन पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश पटेल की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसकी सूचना पर प्रशासन ने डॉक्टरों की एक टीम भेजी गई। चिकित्सकीय परीक्षण में राष्ट्रीय अध्यक्ष का शुगर लेबल नीचे पाया गया। बावजूद उन्होंने दवा लेने से इंकार कर दिया। इसकी सूचना पर एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, सीओ जनार्दन दुबे, डीसीओ रंजीत कुमार के साथ मिल प्रशासन प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता करने पहुंचा। वार्ता के दौरान उन्होंने 20 फरवरी-2020 तक सभी पुराने बकाया को भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश पटेल ने कहा कि जब तक बकाया गन्ने का एक-एक रुपये भुगतान नहीं हो जाता तब तक धरना चलता रहेगा। कोषाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दारा चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमंगल सक्सेना आदि ने कहा कि यदि अनशन के दौरान उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्राणों का संकट आया तो इस शुगर मिल की ईंट से ईंट बजा देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, प्रमोद पांडेय, संतोष चौधरी, गुड्डू चौधरी, दयाशंकर, प्रधान, दुर्गा प्रसाद चौधरी, मंगल पटेल, मोतीलाल चौधरी, अतुल चौधरी, श्याम लाल चौधरी, रामलाल, मादूब खान आदि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed