{"_id":"5ca24907bdec22140b20a3b0","slug":"taken-oath-for-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ली न गंदगी करेंगे न ही किसी को करने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ली न गंदगी करेंगे न ही किसी को करने देंगे
Mon, 01 Apr 2019 10:53 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
भानपुर सीएचसी में स्वच्छता की शपथ लेते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। स्वच्छता पखवारा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर के स्वास्थ्य कर्मियों ने गंदगी दूर करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। अधीक्षक डॉ. विवेक विस्वास ने शपथ दिलाई कि न हम गंदगी करेंगे और न किसी को करने देंगे। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने जो सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं वरन एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। ऐसे में सभी को देश की सेवा के लिए स्वच्छता की शपथ लेकर उसे साकार करना चाहिए। जिसकी शुरुआत हमें अपने आसपास कार्यालय और गांव, मोहल्ले से ही करना होगा। इस मौके पर एमओ. डॉ. राजेंद्र जायसवाल, डॉ. पीसी यादव, नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रमोद हर्ष, डॉ. विमल चंद्र चौधरी, धुव्रचन्द्र, सूर्यनाथ यादव, जीतेन्द्र कुमार, सतीश चन्द्र गुप्ता, स्वामी नाथ, अनुपम, जनक नंदनी, फूला देवी, अशोक कुमार, अरविंद सिंह, जसवंत सिंह, अरुन कुमार, विकास कुमार, शिवशंकर सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
15 अप्रैल तक मनेगा पखवाड़ा
बस्ती। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को संकल्पों के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने तथा परिवार आसपास एवं समाज में स्वच्छता की आदतों को अपनाते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करने कहा कहा।
इसीक्रम में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरदहिया में नोडल अधिकारी डॉ सीके वर्मा एवं जिला समन्वयक शहरी स्वास्थ्य एसएन चौरसिया ने स्वच्छता पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी को शपथ दिलाई। अधिकारियों व कर्मियों ने श्रमदान किया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी एलके पांडेय ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा पहली से 15 अप्रैल 2019 तक चलाया जायेगा। कार्यक्रम में खुले में शौच मुक्त दिवस, हैंडवॉश डे, बेस्ट मैनेजमेंट डे, स्वच्छता दिवस, किशोरियों में सनेटरी नैपकिन उपयोग, वेक्टर नियंत्रण दिवस, स्वच्छपेय, पौधरोपण तथा जीवन शैली में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता दिलाने के लिए ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर तथा जिले स्तर एवं नगरीय क्षेत्र स्वच्छता पखवाड़ा मनेगा। स्वच्छता पर विशिष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. एफ़ हुसैन, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. मलिक, वीएन मिश्रा नोडल अधिकारी, दुर्गेश मल्ल, रोहन धवन, विजय कुमार, पूनम यादव, अजय कुमार, अरविन्द कुमार, डॉ. अजय आदि मौजूद रहे।