{"_id":"62756ae824b39f6451573a14","slug":"tairaki-comptition-trial-on-23-may-basti-news-gkp4359442198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए 23 को चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए 23 को चयन ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 23 को
बस्ती। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लिया जाएगा। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्रीड़ा स्टेडियम में 23 को जिला स्तरीय व 24 को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल लिया जाएगा। प्रतियोगिता में 10 व 11 साल के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि जिले में तैराकी का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है।
लाकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के बाद खेल गतिविधियां अब पटरी पर आने लगी हैं। करीब दो साल तक बंद रहीं खेल प्रतियोगिताओं को शासन धीरे-धीरे शुरू करा रहा है। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभाओं और उनके हौसलों को बल मिलेगा। खेल निदेशालय और तैराकी संघ की ओर से मेरठ में 28 से 30 मई तक तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के सभी मंडलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 2011-12 के बीच होनी चाहिए। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल स्टेडियम में दिन में 11 बजे से लिया जाएगा।
न तरणताल और न ही हैं प्रशिक्षक
स्टेडियम में तैराकी के लिए तरणताल और प्रशिक्षक की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जिले में तैराकी का खिलाड़ी ढूंढना सूर्य का रोशनी दिखाने जैसा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा बताते हैं कि शासन से स्टेडियम में तरणताल की मांग की गई है। स्वीकृति मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।