फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Taekwondo players won the Grand Master award

Basti News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीता ग्रैंड मास्टर का अवार्ड

Tue, 05 Aug 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo players won the Grand Master award
बस्ती। जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ग्रैंड मास्टर का अवार्ड जीत कर नाम रोशन किया है। जिले में पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो के 49वें स्थापना दिवस पर छठा ताइक्वांडो खेल हॉल ऑफ फेम का भव्य आयोजन लखनऊ में किया गया। इसमें बस्ती जिले से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ था। उन्हें वरिष्ठता के आधार पर सम्मानित किया गया। जिला प्रशिक्षक विनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ियों एवं मास्टर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने गए बस्ती ताइक्वांडो अकादमी के देवराज मिश्रा, ग्रंथ अग्रवाल, कार्तिक श्रीवास्तव और गुलशाद मोहम्मद के बेहतर प्रदर्शन के रिकॉर्ड के आधार पर उनका सम्मान हुआ। इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ी गदगद हैं।
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर लौटे सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का यहां स्वागत कर हौसला बढ़ाया। मुख्य प्रशिक्षक विनीत के नेतृत्व में कई साल से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम बढ़ा रहे हैं। हाल में इन्होंने नेशनल में पदक भी प्राप्त किया है। बस्ती प्रशिक्षक की ओर से पिछले साल ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इन इंडिया में ग्रैंड मास्टर का अवार्ड प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed