फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tachers proteste

पदोन्नति की सूची जारी होने पर समाप्त होगा धरना

Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
basti
basti Updated Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
tachers proteste
धरना देते प्राथमिक शिक्षक। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पदोन्नति प्रक्रिया न होने के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का धरना बीएसए कार्यालय पर दूसरे दिन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने इसके लिए बीएसए को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि वे शासनादेश का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। प्रत्यावेदन के बावजूद बीएसए ने अब तक एक भी प्रमोशन नहीं किया।धरने में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि 28 मार्च को सचिव की ओर से पदोन्नति की कार्यवाही एक माह के अंदर करने का आदेश दिया था। लेकिन धनादोहन के लिए पदोन्नति सूची जारी नहीं की जा रही है। जबकि लगभग आठ सौ पद विभाग में रिक्त चल रहे हैं। जिला मंत्री शांतिभूषण नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बीएसए शासनादेश का पालन नहीं कर रहे हैं। बीएसए शिक्षकों का आर्थिक शोषण करना चाहते है। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि पदोन्नति की सूची जारी होने तक धरना चलता रहेगा। धरने को शिवरतन, सुरेश गौड़, दुर्गेश यादव, सनत पटेल, गौरव शाडिल्य, बृजेश पांडेय, अमित मिश्रा  नवीन श्रीवास्तव, धनीश त्रिपाठी, दिनेश यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अनीस अहमद, अशोक यादव, सुरेश गौड़, अर्चना गुप्ता, ज्योति मिश्रा, सुनील, बबिता, सरोज, मिथलेश, रोमी, अन्नू सहित तमाम प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed