फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sycle sawar died in accident

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Thu, 07 Jul 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
sycle sawar died in accident
बेकाबू ट्रक की चपेट से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती )। बांसी-बस्ती मार्ग पर थाना क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल रुधौली के सामने बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 32 वर्षीय साइकिल सवार युवक को ट्रक ने पीछे से कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के मुताबिक रुधौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर निवासी 32 वर्षीय विनोद पुत्र पूर्णमासी बुधवार सुबह साइकिल से अपने घर से रुधौली कस्बे में कुछ सामान लेने जा रहे थे। जूनियर हाईस्कूल रुधौली के सामने पहुंचने पर पीछे की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आनन-फानन घायल विनोद को सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। विनोद अपने छह भाइयों में चौथे नंबर के थे। जो जिला पंचायत सदस्य रुधौली प्रथम के प्रतिनिधि मो. शकील के ड्राइवर थे। पत्नी प्रियंका व छह वर्ष के बेटे का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed