फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Swatantra and Reema overall champion

Basti News: खेल प्रतियोगिता में स्वतंत्र व रीमा ओवरऑल चैंपियन

Fri, 23 Feb 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Swatantra and Reema overall champion
फोटो-
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय रुधौली में चल रही थी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। राजकीय महाविद्यालय रुधौली में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। पांच प्रमुख प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले स्वतंत्र बहादुर सिंह व रीमा गौड़ को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
प्राचार्य डॉ. मोहम्मद नसीर हसन ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में महत्व विजय का नहीं, बल्कि उसमें हिस्सा लेने का होता है। उसी प्रकार जीवन में महत्व सफलता का नहीं, बल्कि संघर्षों का होता है। बृहस्पतिवार को 400 मीटर दौड़ व गोला प्रक्षेपण प्रतियोगिता हुई। इसमें रीमा गौड़ व स्वतंत्र बहादुर सिंह प्रथम, चांदनी मौर्य व भानु प्रताप सिंह ने द्वितीय और शेशकली व बद्दू आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गोला प्रक्षेपण में सोनम व स्वतंत्र बहादुर सिंह प्रथम, प्रियंका व कृष्ण कुमार वर्मा द्वितीय और रीमा गौड़ व भानु प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ शैलजा ने कहा कि खेल को जीवन का एक अंग मानक अंगीकृत करें। इस मौके पर डाॅ. जगदीश प्रताप, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. देवानंद, विजय कुमार मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव, मनीष सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed