{"_id":"5df919e18ebc3e88030605d4","slug":"suspension-of-lekhpal-start-basti-news-gkp3336733144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हडताली लेखपालों पर निलंबन की कार्रवाई शुरू..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हडताली लेखपालों पर निलंबन की कार्रवाई शुरू..
विज्ञापन
हड़ताली लेखपालों पर निलंबन की कार्रवाई शुरू
- एसडीएम ने भानपुर में लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से धरना-प्रर्दशन कर रहे लेखपालों की वजह से प्रभावित हो रहे कार्यों को देखते हुये प्रशासन ने उन्हें तत्काल हड़ताल समाप्त कर वापस काम पर आने के लिये नोटिस जारी किया था। नोटिस के बावजूद भी काम पर वापस न लौटने वाले लेखपालों के विरुद्ध प्रशासन ने अपने तेवर और सख्त कर अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए लेखपालों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम एसडीएम आशाराम वर्मा ने भानपुर तहसील केे लेखपाल संघ अध्यक्ष रणवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम ने कहा कि हड़ताल समाप्त न करने पर आगे और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।