फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspended policeman's suicide mystery deepens

Basti News: निलंबित पुलिसकर्मी की खुदकुशी का गहराता जा रहा रहस्य

Fri, 21 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Suspended policeman's suicide mystery deepens
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मकूनपुर (पटखौली राजा) गांव में पुलिस आरक्षी की खुदकुशी को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। सीतापुर और बहराइच के सहकर्मी भी बृहस्पतिवार को गांव में पहुंचे। परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि एकाएक उनके मन में ऐसा क्या आया कि खुदकुशी कर बैठे। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात मृतक केसरी नंदन वर्मा का अंतिम संस्कार मूडघाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही उनके घर पर परिजनों, रिश्तेदारों और गांव वालों की भीड़ उमड़ी रही। हर कोई पुलिस कर्मी की मौत से स्तब्ध है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पत्नी राधिका, बेटा मनोज और बेटी मानसी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और बीमारी ने उन्हें लगभग तोड़ दिया था। परिजनों के मुताबिक केसरी नंदन वर्मा को दो बार पैरालिसिस का अटैक आ चुका था।
विज्ञापन

इसके कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती थी। बीमारी के साथ-साथ पोस्टिंग और एक पुराने मामले का दबाव भी उन पर था। बताया गया कि वह कैसरगंज (बहराइच) थाने पर तैनात थे और कोर्ट में चल रहे एक मुकदमे में सजा मिलने के बाद निलंबित चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा मनोज वर्मा, पत्नी राधिका, बेटी मानसी ने बताया कि बीमारी का इलाज अच्छे से कराया जा रहा था, लेकिन वह लगातार मानसिक पीड़ा में रहते थे। हाईकोर्ट में चल रहे मामले को लेकर भी वह तनावग्रस्त रहते थे। परिजनों का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद वह अवसाद से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed