फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspended Naib Tehsildar Ghanshyam released after 71 days

Basti News: निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम 71 दिन बाद रिहा

Wed, 07 Feb 2024 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Suspended Naib Tehsildar Ghanshyam released after 71 days
नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल। संवाद
महिला अफसर से दुर्व्यवहार मामले में 27 नवंबर भेजा गया था जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी

बस्ती। जिले में महिला अधिकारी से दुष्कर्म की कोशिश व हत्या के प्रयास के आरोप में पिछले साल 27 नवंबर को जेल भेजे गए निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उसे 71 दिन बाद जिला कारागार से शाम 6.45 बजे रिहा किया गया।
उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर को तहसील में तैनात एक महिला राजस्व अधिकारी ने तहरीर देकर तत्कालीन नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल पर 11-12 नवंबर की रात सरकारी आवास में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, गला दबाकर हत्या का प्रयास, मारपीट, अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया था। यहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद आरोपी घनश्याम ने हाईकोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन

इनसेट लगाएं
चार्जशीट में घनश्याम को पुलिस ने बताया दोषी

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने चार्जशीट में लिखा है कि 11 व 12 नवंबर 2023 को महिला अधिकारी के साथ सभी धाराओं में जुर्म साबित हुआ है। पुलिस ने लिखा है कि सोहरौना राजा गांव थाना भिटौली जिला महराजगंज हाल मुकाम आनंद विहार कॉलोनी राप्तीनगर फेज वन थाना शाहपुर जिला गोरखपुर निवासी घनश्याम शुक्ला के विरुद्ध धारा 452, 323, 504, 354, 307, 376, 511 आईपीसी में आरोपों की पुष्टि करते हुए चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed