फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suspence on Pri-baord Examinatio

अपडेट,,प्रीबोर्ड परीक्षाओं पर बढ़ने लगा संशय

Tue, 01 Feb 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Suspence on Pri-baord Examinatio
प्री-बोर्ड परीक्षाओं पर बढ़ने लगा संशय
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्री-बोर्ड परीक्षाओं पर संशय बढ़ता ही जा रहा है। इन परीक्षाओं की अवधि जनवरी के अंतिम और फरवरी के पहले सप्ताह में निर्धारित की गई थी लेकिन, अभी तक इनके लिए कार्यक्रम तक जारी नहीं किया गया है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से 382 स्कूलों का संचालन होता है। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 77261 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार सभी विद्यालयों को कक्षा नौ से 12 तक का कोर्स 15 जनवरी तक ही पूर्ण कराना है। वहीं, जनपद के तमाम विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटर का कोर्स अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। उधर, ठंड व कोविड के बढ़ते प्रकोप के चलते विद्यालय बंद चल रहे हैं। फिल्हाल विद्यालयों में अभियान चलाकर विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगवाया जा रहा है। विद्यालयों में पठन-पाठन पूरी तरह के ठप चल रहा है। इसे देखते हुए डीआइओएस ने सभी विद्यालयों से ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया है ताकि हाईस्कूल व इंटर का कोर्स समय से पूरा हो सके।
विज्ञापन

कोरोना के कारण वर्तमान परिस्थितियों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराना उचित नहीं है। फिर भी बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाता है, उसके तहत परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिव बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य, जीआईसी, बस्ती
13 जनवरी को जारी दिशा-निर्देश में कहा गया था कि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए कराई जाएंगी। ऐसे में बोर्ड को परीक्षाओं के मद्देनजर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करना चाहिए।

-योगेश शुक्ल, प्रधानाचार्य, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर, कॉलेज
कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थियों की गृह परीक्षाओं का प्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार ही प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षाओं को टालने के संबंध में अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया गया है।
-डीएस यादव, डीआइओएस, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed