फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Surveillance increased from road to court in the city

Basti News: 46 घंटे के बाद पुलिस के हाथ खाली, चार टीमों ने झोंकी ताकत

Thu, 14 Sep 2023 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Surveillance increased from road to court in the city
बस्ती। दिन दहाड़े अधिवक्ता के घर में हिंसक लूटपाट की घटना के बाद शहर में निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी चौराहों के अलावा अन्य प्रमुख स्थलों पर गस्त-पिकेट और भी चुस्त दुरुस्त कर दी गई है। यहां तक कि न्यायालय में पेशी पर पहुंचने वाले कैदियों,बंदियों और उनसे मिलने-जुलने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बुधवार को पुलिस टीमों ने न्यायालय परिसर में संदिग्धों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

उधर, घटना के 48 घंटे की छानबीन में पुलिस ने काफी हाथ-पांव मारा लेकिन बदमाशों की परछाई भी नहीं छू पाई। हालांकि चार टीमें खुलकर अपने सभी हथकंडे इस्तेमाल कर रही हैं। दो दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के अलावा आसपास के जिलों में दबिश भी दी जा चुकी है। अन्य पहलुओं के अलावा पुलिस को ऐसे लोगों पर भी संदेह है जो अधिवक्ता के घर आते-जाते रहे हैं। जिस तरह से बदमाशों ने आसपास के चमचमाते घरों को नजरअंदाज करते हुए अधिवक्ता के पुराने घर को निशाना बनाया और बेखौफ होकर सीढ़ी चढ़कर घटना को अंजाम दिया, उससे साफ है कि बदमाशों को अच्छी तरह से पता था कि अधिवक्ता के घर में उनकी पत्नी अकेली होंगी। संभव है कि बदमाश यह भी जानते रहे हों कि अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा की पत्नी नूतन वर्मा ठीक से चल-फिर भी नहीं पाती हैं,इसलिए उन्हें लूटपाट करने में ज्यादा चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुलिस इस सब पहलुओं को मद्देनजर रखने हुए छानबीन कर रही है। इस बीच एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने भरोसा व्यक्त किया है कि पुलिस जल्द बदमाशों को दबोचने में कामयाब हो जाएगी।
विज्ञापन

---------------
यह थी घटना
- शहर के कोतवाली क्षेत्र के रौता पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर स्थित अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा के घर में सोमवार को दोपहर गमछा बांधकर आए बदमाशों ने दिन दहाड़े लूटपाट की। उनकी पत्नी के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया और हाथपैर बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। दो कमरों में रखी करीब 50 हजार रुपये नगदी, जेवरात लूटकर भाग गए। काफी देर बाद वह किसी तरह छज्जे पर निकलकर शोर मचाने लगीं। जिसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन वर्मा घर पहुंचे। पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। जांच पड़ताल में बाइक से दो बदमाश मुंह पर गमछा बांधकर पहुंचते देखे गए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed