फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   suraj prevents relif frommelting

सूरज ने दी थोड़ी राहत, गलन बरकरार

Sat, 13 Jan 2018 11:19 PM IST
basti
basti Updated Sat, 13 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
suraj prevents relif frommelting
ठंडक - फोटो : amar ujala
बस्ती। ठंड के बीच कुछ घंटों के लिए सूरज निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे आसमान साफ होते ही धूप निकली, तो लोग धूप सेकते नजर आए। इस बीच हवाओं ने गलन बराकरार रखा था। शुक्रवार आधी रात के बाद घने कोहरे ने घेर लिया था। करीब 10.30 बजे से मौसम साफ होने लगा। दोपहर में जैसे ही सूरज निकला, तो बच्चे खेल के लिए निकल पड़े। चार दिन से धुंध के कारण सूरज नहीं निकल पा रहा था जिसके कारण कपड़ों को सुखाने की सबसे बड़ी समस्या बनी रहीं। धूप निकलते ही महिलाएं छतों पर कपड़े और गेहूं आदि सुखाने के लिए पहुंच गईं।
विज्ञापन

फिलहाल सुबह और शाम को गलन बरकार है। पछुआ के चलते न तो मौसम साफ हो पा रहा है और न ही ठंड से निजात मिल पा रही है। शुक्रवार को जहां अधिकतम 13 और न्यूनतम 5 से 6 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम 17 तो न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे ही ठंड ऐसी ही रहेगी। इस दौरान नमी 92 फीसदी बनी रही। मौसम विज्ञानी व पूर्व विभागाध्यक्ष कुमारगंज कृषि यूनिवर्सिटी डॉ. पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि 15 जनवरी तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है। 15 के बाद ही सूरज की धूप ताकतवर हो सकती है। फिलहाल पछुआ हवाओं की मार झेलनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed