{"_id":"6283ea94c669e55a7968a229","slug":"summer-hike-and-bad-condition-of-people-health-basti-news-gkp437216177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरमी से अकुलाया जनमानस, अस्पताल में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमी से अकुलाया जनमानस, अस्पताल में बढ़े मरीज
विज्ञापन
गर्मी चरम पर, बिगड़ रही लोगों की सेहत
बस्ती। भीषण गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। बाहर निकलने वाले लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। बच्चों में डायरिया की शिकायत बढ़ गई है। अस्पतालों में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ोत्तरी दर्ज गई है। ज्यादातर लोग उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में हर दिन साठ से सत्तर बुखार, उल्टी-दस्त व डायरिया के रोगी आ रहे हैं जिसमें से पचास प्रतिशत को भर्ती करना पड़ रहा है।
मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ नजर आने लगी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके यादव ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत थी। सामान्य मरीजों का उपचार कर घर जाने दिया जा रहा है। वहीं, फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि उनकी ओपीडी में मंगलवार को करीब सत्तर मरीज आए थे। जिन मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने की और अन्य इलाज की जरूरत महसूस होने पर उन्हें भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक सामान्य दिनों में ओपीडी में साढ़े चार से पांच सौ मरीज आते हैं। लेकिन, इन दिनों गर्मी अधिक पड़ने के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर औसतन सात से आठ सौ हो गई है। निजी चिकित्सक डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि तीखी धूप के चलते बीमारी बढ़ रही है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि तेज धूप में घर से न निकलें। यदि निकलना जरूरी ही है तो शरीर ढंक कर रखें। सिर को भी ढकें। बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें, क्योंकि तीखी धूप बच्चों की सेहत पर प्रभाव डालती है।
----
बुखार, उल्टी-दस्त में यह करें
महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव, फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि लू व धूप से बीमार होने पर यदि बुखार आ जाए तो शरीर को ठंडे पानी से खूब पोंछे, ओआरएस घोल लें। यदि यह न हो तो चुटकी भर नमक व चीनी का घोल बनाकर पीएं। संभव हो तो पानी को उबाल कर ठंडा करने के बाद प्रयोग करें। क्यों कि गर्मी में जब जल स्तर घटता है तो पानी में संक्रमकता बढ़ जाती है। ऐसे में स्वच्छ पानी का प्रयोग पीने के लिए करें।
विज्ञापन
----
गर्मी से बचने को लेकर बरतें यह सावधानी
- नारियल पानी, छाछ, लस्सी, जूस, शिकंजी, नींबू -पानी खूब पीएं।
- चिकनाईयुक्त, मसालेदार, जंक फूड के साथ बाहर के खाने से बचें।
- भोजन में हरी सब्जी, सलाद, दाल का उपयोग अधिक करें।
- धूप में जाते वक्त चश्मा, छाता, टोपी का इस्तेमाल करें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
--
41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, दोपहर में सूनी रही सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी के चलते शहर में लोग बेहाल नजर आए। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री पर पहुंचने से लोग अपने घरों में भी पसीने से तर नजर आए। तेज धूप के चलते दोपहर में शहर की सड़कें सूनी पड़ी रहीं।
सीजन में एक बार भी बारिश न होने से पिछले एक सप्ताह से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर में गर्मी इतनी अधिक हो जा रही है कि लोगों की घर से निकलने की हिम्मत नहीं हुई। जो लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे भी उन्हें छाते का इस्तेमाल करना पड़ा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवा आने की संभावना है। इसके साथ ही नमी युक्त हवा दक्षिण की दिशा से आ रही है। इसके कारण अधिकतम तापमान अभी कुछ दिन 40 से 42 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। इस सप्ताह के अंत या अगले सप्ताह में मौसम में परिवर्तन होने की उम्मीद है। आंधी-तूफान या हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।