फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Suheldev Bhartiya samaj party Cheif OP Rajbhar Meeting

सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष: राजभर

Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Suheldev Bhartiya samaj party  Cheif  OP  Rajbhar  Meeting
सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। गरीब और पिछड़ों की लड़ाई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदन से लेकर सड़क तक लड़ती रहेगी। यह तभी संभव है जब कार्यकर्ता मेहनत से संघर्ष करें। यह कहना है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का। वह शनिवार को जनपद के भिटिया चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में बस्ती जनपद की महादेवा सीट हमें मिली थी जिससे दूधराम को जीत मिली है। वह सबकी हक की लड़ाई लड़ने में सहयोग करेंगे। कहा कि देश और प्रदेश में समान शिक्षा के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। जिस तरह से प्राइवेट विद्यालयों के पाठ्यक्रम हैं, उसी तरह से सरकारी स्कूलों में भी पाठ्यक्रम लागू करने के साथ-साथ जातिगत जनगणना को लेकर के हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यह भी कहा कि विधानसभा में गरीबों, दलितों, पिछड़ों की आवाज बुलंद करता रहूंगा। गोविंद नगर शुगर मिल का मुद्दा विधानसभा में उठा कर मिल चलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता बृजभूषण मिश्रा ने किया। इस मौके पर विनोद राजभर, डॉ. संजय चौहान, मनोज राजभर, अरविंद राजभर, अमन राजभर, राकेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed