घटतौली से गन्ना किसान परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/दुबौलिया। चीनी मिल प्रबंधन व गन्ना विभाग के अधिकारियों की उदासीनता गन्ना किसानों पर भारी पड़ रही है। दिसंबर के आखिर तक गन्ना क्रय केंद्रों के पूरी तरह सक्रिय न होने और जहां सक्रिय हैं वहां क्रय केंद्रों पर घटतौली से किसान परेशान हैं।
हालांकि जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि किसी किसान की ओर से उनको शिकायत नहीं मिली है। जहां शिकायत मिलेगी वहां कार्रवाई की जाएगी। कप्तानगंज ब्लॉक के 201 गांवों के किसानों का गन्ना रुधौली वाल्टरगंज, और मसौधा फैजाबाद चीनी मिलों को जाता है।
दिसंबर बीतने की कगार पर है लेकिन क्रय केंद्रों का संचालन अभी सुचारु रूप से शुरू नहीं हुआ है। यही नहीं किसानों को पर्ची भी नहीं मिल पा रही है। मजबूरन किसान बिचौलियों को गन्ना बेच रहे हैं। गन्ना किसान बलराम तिवारी, राम जनक चौधरी, तिलक राम वर्मा, सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि चीनी मिलों के द्वारा न तो समय से पर्ची मिलती है और न ही क्रय केन्द्रों पर समय से गन्ना तौल होती है।
एक ट्राली गन्ना तौल कराने में तीन दिन का समय लग जाता है। इस कारण गन्ना खेत और क्रय केन्द्रों पर ही सूख जाता है। प्रशासन और मिल प्रबंधन से शिकायत के बाद भी इसमें सुधार नहीं हुआ। मिलों की उदासीनता से वे अपना गन्ना 180 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिचौलियों को दे रहे हैं।
दीन दयाल मिश्रा, स्वामीनाथ पाण्डेय, पंडित सिंह, सोमनाथ पाण्डेय ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं दुबौलिया में विभिन्न मिलों के गन्ना क्रय केंद्र स्थापित हैं। इनमें बभनान चीनी मिल और मसौधा चीनी मिल के क्रय केन्द्रों पर गन्ना तौल हो रही है। लेकिन किसान क्रय केन्द्रों पर घटतौली से परेशान है।
क्षेत्र के भिऊरा, वेदपुर में मसौधा एवं खुशहालगंज, रमवापुर राजा, बंजरिया, सैरया अतिबल, सांडपुर में बभनान चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्र खुले हैं। इन केन्द्रो पर कंप्यूटर कांटा के माध्यम से तौल होती है। लेकिन दूसरे जगह तौल कराने पर अंतर आता है।
भिऊरा के लालमन ने बताया कि कांटे कम तौल की जाती है। भेलमापुर के घनश्याम चौधरी ने बताया कि किसान के गन्ना का तौल सहीं नहीं किया जा रही है। सिंहाराजा के सत्यदेव सिंह ने बताया कि क्रय केन्द्र पर अनुभवहीन कर्मचारी होने से तौल सही नहीं हो पता है।
किसान बराबर शिकायत करके परेशान है। जोगहटा के सोमधर दुबे व कृष्णमणि मिश्र ने गन्ना क्रय पर सही तौल न होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। पकड़ी चौहान के प्रवीण सिंह एवं बेमहरी के पप्पू सिंह ने बताया कि गन्ना क्रय केन्द्रों पर तौल कराने में समय अधिक लगता है।
डीसीओ रंजीत कुमार निराला ने कहा कि मुझे गन्ना क्रय केन्द्रों के नियमित संचालन न होने कि शिकायत नहीं मिली है घटतौली के बारे में भी जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर उसमें सुधार कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।