फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sugar mill life line of farmer and worker

चीनी मिलें किसानों, श्रमिकों की जीवन रेखा

Tue, 10 Nov 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो / बस्ती Updated Tue, 10 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
बंद होने के कगार पर खड़ी वाल्टरगंज चीनी मिल को चलाए जाने के निर्णय से
विज्ञापन
उत्साहित श्रमिकों ने सोमवार को मिल गेट पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, खलीलाबाद सांसद शरद त्रिपाठी का अभिनंदन किया।
इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी है। चीनी मिलें गन्ना किसानों और मिल श्रमिकों की जीवन रेखा हैं। किसानों, मिल श्रमिकों के आग्रह पर उन्होंने लगातार प्रयास किया और हमें सफलता मिली। यह बड़ी  उपलब्धि है।
बस्ती, मुण्डेरवा खलीलाबाद  चीनी मिल के बंद होने के बाद गन्ना किसान, मिल मजदूर परेशान हैं। उनके लिए वे लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल तो शुरू हो जाएगी अब खलीलाबाद चीनी मिल को शुरू कराने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। जिससे किसानों, मजदूरों का भविष्य अंधकारमय न होने पाए।
विज्ञापन

समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष व रुधौली विधानसभा के नेता संजय चौधरी, अभिषेक पाल, उदयभान, राम प्रकाश चौधरी, विजय सिंह आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग गन्ना किसानों व मिल मजदूरों के साथ हैं। किसान मजदूर विकास मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि सांसद जगदंबिका पाल के प्रयासों से मिल चलने के निर्णय से खुशी की    लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह में सुरेश दत्त दुबे, गनीराम चौधरी, हरीराम चौधरी, सत्येन्द्र बहादुर सिंह, गणेश दत्त पांडेय, गिरजेश दास, रामपाल चौधरी, महेन्द्र सिंह, राजेश द्विवेदी, विजय प्रताप सिंह, दिनेश पाल, अमरनाथ चौधरी, विकास सिंह, आनन्द श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, राम मनोहर चौधरी, संजय सिंह, अखिलेश, उपेन्द्र पांडेय, विद्यामणि सिंह, उमेश श्रीवास्तव,  रामपाल चौधरी, सुखसागर उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed