सात साल से धरना दे रहे है बस्ती मिलकर्मी
बस्ती। चीनी मिल बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय परिसर में धरना दिया। इंटक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने धरने की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मिल प्रबंधन और श्रम विभाग की सांठगांठ से श्रमिकों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। कहा कि सात साल से धरना चल रहा है। अभी तक शासन व प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया। कहा कि मुख्यमंत्री को हर माह ज्ञापन भी भेजा जा रहा है। इस मौके पर परमात्मा श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्रा, सोमन साहित्यकार, रामवृक्ष यादव, रामकमल वर्मा, रामदीन चौधरी, मुसई, मुन्नु प्रसाद, अमरनाथ, मायाराम, मुनिराम, कन्हैया लाल भगौती, गजराज, तुलसीराम चौधरी, जवाहिर, अरविंद कुमार मिश्रा, तिलक प्रसाद, सुभाष, राम नरेश यादव आदि मौजूद रहे।