फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sugar available for antoyadya card

अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा तीन किलो चीनी

Mon, 13 Sep 2021 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
sugar available for antoyadya card
अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा तीन किलो चीनी
विज्ञापन

- 18 रुपये किलो की दर से सितंबर के दूसरे चक्र में होगा वितरित
- गरीबों को दी जाएगी जुलाई अगस्त व सितंबर की चीनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना के बीच इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी मुहैया कराया जाएगा। यह चीनी 18 रुपये किलो मिलेगी। सितंबर के दूसरे चक्र में वितरित होने वाले खाद्यान्न के साथ इसका भी वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पहले अप्रैल में तीन माह की चीनी गरीबों को उपलब्ध कराई गई थी।

जिले में अंत्योदय श्रेणी के 86,089 कार्डधारक हैं। इन्हें सरकार की ओर से माह में दो बार निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी के बीच अप्रैल में सरकार ने तीन किलो चीनी तीन माह के लिए 18 रुपये किलो की दर से दिया था। अब फिर से जुलाई अगस्त व सितंबर का चीनी देने का निर्णय लिया गया है। जिले में इस माह के दूसरे चक्र में खाद्यान्न के साथ चीनी का वितरण होगा। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि शासन की ओर से मुहैया कराए जा रहे खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। अब चीनी भी इस माह बंटेगी। यह चीनी केवल अंत्योदय योजना के पात्रों के लिए मिला है और उनको ही दिया जाएगा। इसकी कीमत 18 रुपये किलो होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed