फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Such devotion to Shiv Shankar... Basti is saying bam-bam

Basti News: शिव शंकर की ऐसी भक्ति... बम-बम बोल रहा है बस्ती

Fri, 02 Aug 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Such devotion to Shiv Shankar... Basti is saying bam-bam
अजगैवाजगल के बगलवा चौराहे पर बोल बम का नारा लागते शिवभक्त
- भूख-प्यास और थकान पर भारी पड़ रहा भक्ति का उत्साह
विज्ञापन

- हाईवे से भद्रेश्वरनाथ मंदिर तक फिजा आस्था से सराबोर, हर-हर महादेव की गूंज चहुंओर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दर्द से काया विह्वल है। पांवों में छाले हैं। राह भी पथरीली है। मगर भक्ति का उत्साह तमाम तकलीफ पर भारी है। भक्ति की उमंग कांवड़ियों को अयोध्या से भद्रेश्वरनाथ धाम तक पहुंचा रही है। शिव शंकर की भक्ति का दृश्य अयोध्या से बस्ती तक गजब हो चला है। हर जगह कांवड़िये ही नजर आ रहे हैं। शिव भक्तों का रेला देख पूरा जिला बम-बम बोलने लगा है।
कांवड़ यात्रा अब अंतिम दौर में है। बृहस्पतिवार की रात से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। ऐसे में बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम से लेकर अयोध्या के सरयू तट तक शिवभक्तों का तांता टूट नहीं रहा है। जिनके शरीर में सामर्थ्य में है, वह नंगे पांव पैदल कांवड लेकर अयोध्या से बाबा भद्रेश्वरनाथ के दरबार में पहुंच रहे हैं। यह सिलसिला अभी थमा नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार शाम से ही पैदल चलने वाला कांवड़ियों का जत्था मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में डेरा डालना शुरू कर दिया है। भद्रेश्वरनाथ, मोहटा, राजाचक, डारीडीहा, कृष्णा भगौती, मिश्रौलिया, भूअर व आसपास के गांवों में कांवड़ियों की भीड़ देखी जा रही है। एक दिन पहले जल लेकर पहुंचने वाले लोग यहां विश्राम कर रहे हैं। शाम को फिर इनका डेरा उठेगा तो जलाभिषेक के लिए सीधे मंदिर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमहट से लेकर हर्रैया तक पैदल कांवड़ियों को चलते हुए देखा जा रहा है। इनके पास मंदिर पहुंचने के लिए 24 घंटे का वक्त बचा है। इसलिए बिना रूके, बिना थके इनके कदम मंदिर की ओर बढ़ते जा रहे हैं। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे का नजारा देखते बन रहा है। एक लेन से शिवभक्त बाइकों से अयोध्या की ओर जाते हुए तो दूसरी लेन पर कांवड़ियों को आते हुए देखा जा रहा है। यह क्रम टूटने का नाम नहीं ले रहा है।
हाईवे पड़ाव स्थल हर्रैया, तिलकपुर मंदिर, फुटहिया आदि जगहों पर शिवभक्तों का हुजूम देखते बन रहा है। यहां पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु हर-हर महादेव का गगनभेदी जयघोष कर रहे हैं। भजन-गीतों की बौछार से सराबोर कांवड़िये झूम रहे हैं। भोले के डमरू की गूंज हो रही है। भक्त इसे सुनकर निहाल हो रहे हैं। तन-मन की थकान की परवाह किए बगैर थिरकना शुरू कर दे रहे हैं। 80 किमी लंबा कांवड़ मार्ग भव्य दृश्य संजोए हुए हैं।
...
कांवड़ की हो रही पूजा-अर्चना
शिव भक्त कंधे पर सरयू के पवित्र जल से भरे कांवड़ की रास्ते भर पूजा-अर्चना करते हुए आ रहे हैं। कोई भी श्रद्धालु अपने कांवड़ को जमीन पर नहीं रख रहा है। वह इसे अटूट श्रद्धा के साथ कंधे पर या पीठ पर रखकर ला रहे हैं। यदि विश्राम की जरूरत पड़ रही है तो इसे बांस-बल्ली व पेड़ों पर टांग दिया जा रहा है। दोबारा यात्रा शुरू करने से पहले शिवभक्त कान पकड़कर क्षमा याचना कर रहे हैं। इसके बाद कांवड़ धारण कर आगे बढ़ रहे हैं।

...
डाक बम, 12 घंटे में पूरी करेंगे यात्रा
डाक बम वाले कांवड़ियों की भक्ति सबसे कठिन है। यह श्रद्धालु बृहस्पतिवार शाम को अयोध्या के सरयू तट से जल भरेंगे। फिर धावक की तरह नंगे पांव दौड़ते हुए 80 किमी दूर बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम पहुंचेंगे। इनका लक्ष्य अगली सुबह तक मंदिर में जलाभिषेक करने का होगा।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed