फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Subsidy to be provided on seeds during the Rabi season; discounts available on seeds ranging from wheat to lentils.

Basti News: रबी सीजन में बीज पर मिलेगा अनुदान, गेहूं से मसूर तक के बीज पर छूट

Mon, 26 Oct 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Subsidy to be provided on seeds during the Rabi season; discounts available on seeds ranging from wheat to lentils.
बस्ती। रबी सीजन 2026-27 में किसानों को उन्नत प्रजातियों के बीज की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, तोरिया और राई-सरसों के बीज पर निर्धारित दरों के अनुसार छूट मिलेगी।
विज्ञापन

डीडी कृषि अशोक कुमार ने बताया कि गेहूं की 10 वर्ष से कम पुरानी प्रजातियों के बीज पर प्रति क्विंटल 2,600 रुपये अनुदान निर्धारित है। इसकी कीमत 4,738 रुपये बताई गई है, जिसमें अनुदान के बाद किसान को 2,369 रुपये देने होंगे। 10 वर्ष से अधिक पुरानी प्रजातियों पर 1,300 रुपये प्रति कुंतल की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

जौ की नई प्रजातियों के बीज पर प्रति कुंतल 3,000 रुपये और पुरानी प्रजातियों पर 1,500 रुपये अनुदान दिया जाएगा। चना के एक प्रकार के बीज की कीमत 9,500 रुपये है, जिस पर 6,000 रुपये की छूट के बाद किसान को 3,500 रुपये देने होंगे। दूसरी प्रजाति पर 4,000 रुपये अनुदान के बाद 5,500 रुपये देय होंगे। मटर के बीज पर भी अनुदान दिया जाएगा। 7,670 रुपये कीमत वाले बीज पर 5,753 रुपये की छूट के बाद किसान को 1,918 रुपये देने होंगे। दूसरी प्रजाति के लिए किसान को 3,835 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूर की नई प्रजाति के बीज पर 100 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान बताया गया है। इसकी कीमत 10,948 रुपये है, जिसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। दूसरी प्रजाति पर 9,000 रुपये अनुदान के बाद किसान को 2,737 रुपये देने होंगे। तिलहनी फसलों में तोरिया के 11,783 रुपये कीमत वाले बीज पर 5,500 रुपये अनुदान मिलेगा। वहीं, 12,854 रुपये कीमत वाले राई-सरसों के बीज पर भी 5,500 रुपये की छूट दी जाएगी। इसके बाद किसानों को क्रमशः 6,283 रुपये और 7,354 रुपये देने होंगे। राजकीय बीज भंडार और पोर्टल के जरिये बुकिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed