फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Subhash and independent Raju Saini filed nomination from BJP

भाजपा से सुभाष व निर्दलीय राजू सैनी ने किया नामांकन

Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Subhash and independent Raju Saini filed nomination from BJP
भाजपा से सुभाष व निर्दलीय राजू सैनी ने किया नामांकन
विज्ञापन

बस्ती। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बस्ती-सिद्धार्थनगर सीट के लिए मंगलवार को आखिरी दिन भाजपा उम्मीदवार सुभाष यदुवंश खुद नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने तीन सेट में नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में बने आरओ कक्ष में जमा किया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजू सैनी ने एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया। ऐसे में एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है। मतदान नौ अप्रैल को होगा।

सोमवार को भाजपा उम्मीदवार सुभाष यदुवंश के प्रस्तावकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। लेकिन, मंगलवार को सुभाष यदुवंश डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी, खजनी विधायक श्रीराम चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी समेत पार्टी के कई नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किया। विधान परिषद की बस्ती सिद्धार्थनगर सीट पर कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 25 मार्च को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। यदि नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के बाद दो या उससे अधिक उम्मीवार मैदान में रहेंगे तो नौ अप्रैल को आठ से चार बजे तक मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed