फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Subhas Jayanti Celebarated

अपडेट...मातृभूमि की खातिर नेताजी ने त्याग दिया था घर

Mon, 24 Jan 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Subhas Jayanti Celebarated
‘मातृभूमि के लिए नेताजी ने त्याग दिया था घर’
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। कहा कि मातृ भूमि के लिए नेताजी ने घर व आराम दोनों त्याग दिया था।
साहित्य कला एवं संगीत के प्रति समर्पित सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति ने वर्चुअल बैठक कर नेताजी की जयंती मनाई। इस दौरान संगठन ने महिला विंग का गठन किया। इसमें राजकीय महाविद्यालय रुधौली की हिंदी प्रोफेसर डॉ.शैलजा सतीश को जिलाध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी वास्तव में भारत के एक सच्चे बहादुर हीरो थे, जिसने अपनी मातृभूमि की खातिर अपना घर और आराम त्याग दिया था। ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता पाने के लिए सैन्य विद्रोह का रास्ता चुना। समिति के संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस भारतीय क्रांति के जनक थे। वह भारत के उन महान विभूतियों में से एक ऐसे ब्यक्ति थे। जिन्होंने भारतीय इतिहास को नई दिशा और नए आयाम दिए।
विज्ञापन

सचिव अभिषेक पाठक ने कहा कि जय हिंद का राष्ट्रीय नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस अच्छे वक्ता माने जाते थे। उनके कई संदेशों ने युवाओं को जोश से भरा है। जय हिंद, दिल्ली चलो और राष्ट्रपिता जैसे लोकप्रिय संबोधन नेता जी की ही देन है। राज्य ललित कला अकादमी सदस्य एवं समिति संरक्षक डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने अपनी बात रखी। इस मौके पर संरक्षक संतोष सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. सिम्मी भाटिया, ज्योति निषाद, सुषमा सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल क्लब जिलाध्यक्ष अमर सोनी के संयोजन में नेताजी तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर संक्षिप्त चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, संरक्षक अरविंद श्रीवास्तव ‘गोला’ मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ ने नेताजी को नमन किया। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ विद्यामणि सिंह, राकेश चौरसिया, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सूर्यभान कुमार, अरविन्द कुमार, शिवा कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
शिवसेना जिला प्रमुख प्रमोद पांडेय के संयोजन में शिविर कार्यालय शुगर मिल के परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शिव सेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती महापुरुषों को नमन किया गया। इस मौके पर शिवसेना मंडल प्रमुख संजय प्रधान, भवानी सेना की चन्द्रावती, सुमन, रेखा, फूलमती, मालती आदि मौजूद रहे।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाई गई सुभाष जयंती
बनकटी। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनी। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मो. इकबाल, प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रंजना ने मां सरस्वती व सुभाष चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय में कोविड-19 का पालन करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन बच्चों की प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता एडूलीडर मतदाता जागरूकता रंगोली प्रतियोगिता में अभिषेक प्रजापति प्रथम, सुमन द्वितीय, काजल व विन्द्रावती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ओम प्रकाश शुक्ला, बृजेश कुमार शुक्ला, जय प्रकाश प्रजापति, प्रेम चौधरी आदि मौजूद रहे।
रक्तदान कर मनाई नेताजी की 125वीं जयंती
बस्ती। श्री कृपाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान कर मनाई गई। आम आदमी पार्टी ने कटरा स्थित कैंप कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर उन्हें नमन किया। रुधौली में भाकियू ने किसान सभा कर नेताजी को याद किया।
श्रीकृपाल मंदिर ट्रस्ट में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय किया। ध्रुव कुमार गुप्ता, रवि, हर्ष वैभव, देवान्शु, मनोज, सुमित, रागिनी गुप्ता अनीता गुप्ता आदि ने रक्तदान किया। इस मौके पर मुख्य दृष्टी ध्रुव कुमार गुप्ता, रवि कुमार, विशाल हर्ष, वैभव, सुमित, बालमुकुन्द शुक्ला, रामचेत रागिनी गुप्ता, आनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी कटरा स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर जिला महासचिव रामनाथ गौतम, संगठन मंत्री शास्त्री डीएन त्रिपाठी, एससीएसटी विंग जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद, पीसी पांडेय, डॉ राम सुभाष वर्मा, डीसी दूबे, महिला विंग जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश भारती, डॉ हरेंद्र चौधरी, उमेश शर्मा, फिरदौस अहमद (सोनू) गंगा राम, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के भितेहरा में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र परिसर भाकियू ने किसान सभा आयोजित की। सभा में िसान समस्याओं पर चर्चा की। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। संगठन के तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, डॉ. आरपी चौधरी ने कहा कि किसान बिल व गन्ना बकाया पर चर्चा की। चेताया कि यदि बकाया जल्द न दिया गया तो 26 जनवरी को शुगर मिल गेट पर ट्रैक्टर मार्च किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्करादित्य सिंह ने कहा की तहसील क्षेत्र में नेताजी की प्रतिमा लगाना अपने आप में बड़ा कठिन कार्य था, लेकिन किसान यूनियन पदाधिकारियों, सदस्यों ने संगठन के बदौलत यह कार्य करके दिखाया। इस मौके पर रामचंद्र सिंह, राजाराम वर्मा, रामनगर किसान, फूलचंद चौधरी, परमात्मा प्रसाद, हरिराम पासवान, लालमन चौधरी, रामफेर चौधरी, गौरी शंकर, दयाराम चौधरी आदि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed