फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sub-election between security arrangements

सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ उप चुनाव

Fri, 23 Feb 2018 12:58 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा Updated Fri, 23 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
sub-election between security arrangements
मतदान के लिए लगे लाइन में। - फोटो : बस्ती
बस्ती। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के बहादुरपुर के ग्राम रामपुर मिश्र व विक्रमजोत ब्लाक के ग्राम वीरपुर खरहरा में प्रधान के दो पदों तथा शंकरपुर द्वितीय के बीडीसी का उप चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
विज्ञापन

 बहादुरपुर के उक्त ग्राम में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में 1358 मतों में से 729 वोट पोल हुए, जबकि वीरपुर खरहरा में 1028 में से 678 मत पड़े। शंकरपुर द्वितीय में हुए मतदान में बीडीसी पद के लिए बनाए गए चार मतदेय स्थलों पर 1900 में 890 मत पड़े हैं। मतपेटिका को ब्लाक मुख्यालय पर भारी सुरक्षा के बीच रखा गया है। अब 24 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा। 
विज्ञापन


विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार विक्रमजोत ब्लाक के उक्त गांवों में एसडीएम दिनेश कुमार व प्रभारी सीओ अरविंद वर्मा की निगरानी में हुए चुनाव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। यहां प्राथमिक विद्यालय वीरपुर खरहरा में बने दो मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। दिन भर मतदाताओं के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। साढ़े चार बजे तक दोनो बूथों पर कुल 678 मत पड़े हैं। इसके अलावा बीडीसी पद के लिए चार मतदेय स्थल शंकरपुर प्राथमिक विद्यालय के दो बूथों पर कुल 895 में 430 मत, जबकि रायपुर-धिरौली पांडेय मतदेय स्थल के दो बूथों पर कुल 1005 में से 468 मत डाले गए हैं। यहां सुरक्षा के लिए हर केंद्र पर दो उपनिरीक्षकों के अलावा एक दर्जन कांस्टेबिल लगाए गए थे। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत रामपुर मिश्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र प्रताप सिंह व तहसीलदार सदर अनिल कुमार के देखरेख में मतदान सुबह से शुरू हुआ। इस दौरान अधिकारी केंद्र का जायजा भी लिए। दोपहर एक बजे तक यहां कुल 527 मत डाले गए थे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस पद पर चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। यहां प्रधान की मौत के बाद यह पद रिक्त था। अंतिम समय तक यहां कुल 1358 में 729 मत पोल हुए। 
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed