फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students will have insurance of Rs 1 lakh

Basti News: राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं का होगा एक लाख का बीमा

Thu, 08 Aug 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Students will have insurance of Rs 1 lakh
प्रशिक्षण के दौरान घटना या दुर्घटना होने पर परिजन को मिलेगी एक लाख की मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का सरकार एक लाख रुपये का बीमा कर रही है। बीमा के बाद प्रशिक्षु के साथ कोई अगर घटना-दुर्घटना होती है तो उसके परिजन को शासन की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। शासन के आदेश पर राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों का बीमा किया जा रहा है। यहां प्रवेश के दौरान फीस के साथ छात्र-छात्राओं से बीमा शुल्क की धनराशि भी जमा कराई जा रही है।
दो वर्ष के कोर्स के लिए 66 रुपये और तीन वर्ष के कोर्स के लिए सालाना 96 रुपये निर्धारित है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षु का बीमा कर रही है। प्रवेश के दौरान उनसे बीमा शुल्क की धनराशि भी जमा कर ली जाती है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य आरके सिंह ने बताया कि शासन का आदेश है कि राजकीय पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले व विद्यार्थियों का बीमा कराया जाए। प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों से बीमा शुल्क भी जमा कर लिया जाता है। तीन वर्ष का कोर्स करने वाले प्रशिक्षु से 96 रुपये और दो वर्ष के कोर्स वाले विद्यार्थियों से 66 रुपये जमा कराया जा रहा है। इसके बाद उनसे कोई बीमा का शुल्क नहीं लिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु के साथ अगर दुर्घटना व अन्य किसी घटना में मृत्यु होती है तो नॉमिनी को एक रुपये का बीमा कंपनी मुआवजा देगी। आत्महत्या करने पर कोई मुआवजा बीमा कंपनी की ओर से देय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed