{"_id":"e26e0f4b08d773040b08af1f31431dbb","slug":"students-trained-in-yoga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को योग और आसन बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को योग और आसन बताए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। डान वास्को स्कूल में शनिवार को योगशिक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में
विज्ञापन
बच्चों को जानकारी दी गई। पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष के डॉ प्रवेश कुमार
ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत
की।
डॉ प्रवेश ने बच्चों को विभिन्न योगासनों के बारे में बताया। कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से योग को नियमित पाठ्यक्रम के रुप में शामिल करने का निर्णय सराहनीय है। योगशिक्षक रामसुमिरन ने कहा कि योग जीवन का आधार है।
प्रबंधक राजेश मिश्र ने कहा कि योग को नियमित व विधिपूर्वक करने पर लाभ मिलता है। संरक्षक सुमन रानी मिश्र ने कहा कि योग एवं प्राणायाम ईश्वरीय शक्ति से जुड़ने का सरल उपाय है। इससे संस्कार पल्लवित-पुष्पित होते हैं।
प्रधानाचार्य एनके वर्मा ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। इसके दो अर्थ होते हैं जोड़ और समाधि। जब तक हम स्वयं से नहीं जुड़ते, समाधि तक पहुंचना कठिन होता है। नेहा चौधरी ने अपने मोहक नृत्य से सभी को प्रभावित किया।
संचालन शगुफ्ता आलिया ने किया। इस मौके पर जेडी यादव, परशुराम दुबे, गणेश श्रीवास्तव, बिंदुसार सिंह, मुकेश मणि त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, बिंदू मिश्रा, सुशीला त्रिपाठी, तस्कीन फातिमा, नम्रता पांडेय, सोनी त्रिपाठी, सविता, सीमा वर्मा, उमा मिश्रा, सुभाष मणि, मोहम्मद हुसैन, सना इकबाल आदि उपस्थित रहे।