फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students took the exam with enthusiasm and enthusiasm

उत्साह और उमंग से दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 20 Oct 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students took the exam with enthusiasm and enthusiasm
बस्ती में अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान देखते छात्र । - फोटो : BASTI
उत्साह और उमंग से दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
विज्ञापन

बस्ती। मेधावियों को मंच उपलब्ध कराने वाले अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। शहर स्थित पं. राजन महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित परीक्षा में विभिन्न वर्गों से 748 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड के 1024 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विद्यार्थियों में भारी उत्साह दिखा। निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे से दो घंटे पहले ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा 11 से 12:30 बजे तक चली। कक्षा नौ और 10 के लिए पंजीकृत 448 परीक्षार्थियों में 333 ने प्रतिभाग किया। कक्षा 11 और 12 के लिए पंजीकृत 576 प्रतियोगियों में 415 ने परीक्षा दी। परीक्षा के बाद मिलने वाली छात्रवृत्ति का सपना संजोए छात्र-छात्राओं के चेहरे पर संतोष के भाव दिखे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों ने शालीनता से प्रश्नपत्रों को हल किया। सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान पर आधारित परीक्षा बहुविकल्पीय आधार पर हुई। इसके लिए परीक्षार्थियों को 90 मिनट का समय दिया गया था। निर्धारित समय से आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया जाने लगा था। मंडल के बस्ती के अलावा सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपदों के परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया। शांतिपूर्ण परीक्षा के बाद निकले बच्चे उत्साह और उमंग से भरे थे। भारत माता की जय बोलते हुए सब अपने घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन

पं. राजन महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव पांडेय अपने सहयोगियों के साथ परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए हर कमरे की जांच करते रहे। परीक्षा में दिलीप कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार यादव, रामस्वरूप यादव, मनीष मिश्रा, राम निरंजन गुप्ता, अरुण बहादुर लाल श्रीवास्तव, विनोद चौबे, प्रमोद तिवारी, श्रेया शुक्ला, अर्चिता सिंह, जया त्रिपाठी, प्रतिष्ठा शुक्ला, विभा यादव, अजीम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिशा देगी परीक्षा: हिमांशु
पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज के हाईस्कूल के छात्र हिमांशु सोनी ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं उच्च शिक्षा में उपयोगी साबित होंगी। कहा कि यह परीक्षा एक बेहतर दिशा देने का काम करेगा।
परीक्षा से मिलती है सीख: साक्षी
सूर्या इंटर नेशनल की कक्षा नौ की छात्रा साक्षी त्रिपाठी कहती हैं कि परीक्षा से पास होना ही नहीं, बल्कि एक सीख भी मिलती है। इस दिशा में ‘अमर उजाला’ की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा सराहनीय है।
बौद्धिक विकास में सहायक : रेखा
अवध नारायण प्रताप इंटर कॉलेज सिद्घार्थनगर की छात्रा रेखा अग्रहरि का कहना है कि कक्षाओं की परीक्षा से अलग प्रतियोगी परीक्षाएं बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। कहा कि इस तरह के परीक्षा जरूरी होती है।
परीक्षा से प्रतिभा निखरती है: गौरव
रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद के गौरव यदुवंशी कहते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाएं एक मंच प्रदान करती हैं। इसमें छात्र-छात्राएं खुद को मापते हैं। ऐसी परीक्षाओं से क्षमता का मूल्यांकन खुद कर सकते हैं।
बहुत अच्छा गया पेपर: रूचि
सावित्री विद्या बिहार बस्ती में 11वीं की छात्रा रूचि उपाध्याय ने कहा कि परीक्षा देकर बेहद अच्छा लगा। कहा कि प्रश्नों को देखकर थोड़ा मुश्किल हुई, लेकिन विकल्पों ने उत्तर संभाल दिया। पेपर बहुत अच्छा रहा।
सहायक है अतुल माहेश्वरी परीक्षा: अभिषेक
सरदार पटेल इंटर कॉलेज के अभिषेक त्रिपाठी का मानना है कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आगे बढ़ने के लिए सहायक का कार्य करेगी। हर छात्र को इस परीक्षा में जरूर भाग लेना चाहिए। इससे बौद्घिक क्षमता में वृद्घि होती है।
औरों को भी जागरूक करेंगे: प्रिंस वर्मा
बभनान जीआईसी में इंटर के छात्र प्रिंस वर्मा कहते हैं कि ‘अमर उजाला’ की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में आवेदन करने के लिए अपने साथियों को भी जागरूक करेंगे।

परीक्षा के लिए और प्रचार की जरूरत: डॉ. संजीव
पं. राजन महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव पांडेय कहते हैं कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का जो स्वरूप है और परीक्षा पास करने पर मिलने वाला लाभ सराहनीय है। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के बीच इस परीक्षा में आवेदन के लिए अभी और प्रचार की जरूरत है। परीक्षा का जो पैटर्न है उससे आगे की परीक्षाओं की समझ विकसित होगी। प्रतियोगियों के लिए यह परीक्षा मार्गदर्शक ही नहीं एक वरदान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed