फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students started facing problems, food became expensive

Basti News: छात्रों को होने लगी परेशानी, खाना हुआ महंगा

Sun, 03 May 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Students started facing problems, food became expensive
बस्ती। शहर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाले ग्रामीण अंचल के छात्रों को भी रसोई गैस की किल्लत सताने लगी है। पांच किलो छोटे सिलिंडर के दाम में उछाल आने से छात्रों के भोजन का खर्च बढ़ गया है। छात्रों का कहना हैं कि उन्हें आसानी से घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। स्थानीय एजेंसी से संबंधित कागज उनके पास नहीं है। ब्लैक में यह सिलिंडर दो हजार से भी अधिक कीमत पर मिल रहा है। डुमरियागंज से आकर यहां पढ़ाई करने वाले छात्र रिंकू ने बताया कि विकल्प के तौर पर हम लोग तीन किलो के छोटे सिलिंडर भरवाकर खाना पकाते हैं। मगर अब गैस का दाम अधिक हो चुका है। पहले 90 रुपये किलो मिलने वाला गैस अब ढाई सौ रुपये किलो मिल रहा है। तीन किलो गैस भरवाने में 750 रुपये लग रहे हैं। यह एक सप्ताह भी नहीं चल रहा है। होटलों में भी खाना महंगा हो गया है। गुणवत्ता भी ठीक नहीं रहती है। गैस की किल्लत और महंगाई पर अकुंश लगना चाहिए। वहीं मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत के चलते दो महीने से पहले की तरह मीनू नहीं रह गया है। अब भोजन तो दिया जा रहा है लेकिन, नाश्ते में मिलने वाले खाद्य पदार्थ में कटौती कर दी गई है। किराए कमरे में रहकर पढ़ाई करना अब कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed