{"_id":"5a905b284f1c1b5e6e8b70a7","slug":"students-pay-attention-towards-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य के रचनात्मक मार्ग प्रशस्त करें छात्रनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य के रचनात्मक मार्ग प्रशस्त करें छात्रनेता
basti
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते अरविंद सिंह गोप।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि छात्र नेताओं को वर्तमान चुनौतियों का सामना करते हुए भविष्य के रचनात्मक मार्ग प्रशस्त करने चाहिए। युवाओं को शिक्षा पर केंद्रित होने के साथ ही सामाजिक हितों के लिए संघर्ष की धार तेज करनी होगी। तभी सामाजिक परिवर्तन संभव है। वह शुक्रवार को एपीएनपीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
छात्र संघ अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, वर्तमान स्थिति में सुधार के साथ ही एम काम की कक्षायें चलाए जाने और बस्ती में विश्वविद्यालय खोलने की मांग उठाई। विशिष्ट अतिथि कुंवर अखिलेश सिंह ने छात्रों का आह्वान किया कि अन्याय का मुखर प्रतिरोध करें, क्योंकि युवा ही परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करते हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णचन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एपीएन महाविद्यालय अपनी खोई प्रतिष्ठा को अर्जित करे, इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, रण विजय सिंह, मोनू दूबे, राम सिंह यादव आदि ने छात्रों का आह्वान किया कि वे बुनियादी सवालों पर संघर्ष छेड़ें। छात्र संघ अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अजय यादव ने आगंतुकों, अतिथियों, गुरुजनों, प्राचार्य, छात्रों के आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य असलम सिद्दीकी ने की।
इसके पहले विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर राजाराम यादव, राना दिनेश प्रताप सिंह, ओम शंकर यादव, ध्रुवचंद्र सिंह, पंकज सिंह, चंद्रकेश सिंह, राम गोपाल यादव, राघवेंद्र सिंह, निजामुद्दीन, जावेद, मोईन आदि मौजूद रहे।