फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students face to late semester exam

परीक्षा देर से होने के कारण छात्रों के सामने अगले सेमेस्टर की चुनौती

Tue, 08 Mar 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students face to late semester exam
परीक्षा देर से होने के कारण छात्रों के सामने अगले सेमेस्टर की चुनौती
विज्ञापन

बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होंगी। दिसंबर-जनवरी में होने वाली परीक्षा मार्च में शुरू होने से अगले सेमेस्टर की पढ़ाई देर से शुरू होगी। जिसका असर छात्रों पर पड़ेगा। अगले सेमेस्टर का पाठ्यक्रम पूरा पढ़ने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने चालू सत्र से स्नातक पाठ्यक्रमों में भी सीबीसीएस (विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली) लागू कर दिया है। जिसके कारण वार्षिक परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों की परीक्षायें अब छह-छह महीने पर होंगी। ऐसा माना जा रहा था कि सीबीसीएस लागू होने के बाद छात्रों पर पढ़ाई का बोझ कम होगा और विषय रुचिकर होंगे। लेकिन, इस अनुमान पर कोराना संक्रमण ने पानी फेर दिया। कोरोना के कारण पहले कक्षाएं शुरू होने में देर हुई और अब सेमेस्टर परीक्षा होने में देर हो रही है। इसका असर सीधे तौर पर छात्रों की पढ़ाई पर देखने को मिलेगा। यदि दिसंबर-जनवरी में सेमेस्टर परीक्षाएं हो गईं होतीं तो अब तक दूसरे सेमेस्टर का करीब आधा पाठ्यक्रम महाविद्यालयों ने छात्रों को पढ़ा दिया होता। शिवहर्ष किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक बताती हैं कि विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार बीए व बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 मार्च और परास्नातक की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू हो रही हैं। जबकि बीए व एमए द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होंगी।
विज्ञापन

15 से शुरू हो रही हैं राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
बस्ती। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। केडीसी स्थित केंद्र समन्वयक डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि छात्र 10 मार्च तक असाइनमेंट हर हाल में जमा करे दें। अन्यथा उनका परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा रोक दिया जाएगा। बताया कि परीक्षा प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षाएं 25 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed