फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   students awarded

वार्षिक खेल सप्ताह समाप्त, बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Sun, 13 Nov 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
students awarded
रणबीर इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का निरीक्षण करती सीओ रुधौली प्रीती खरवार। - फोटो : BASTI
वार्षिक खेल सप्ताह समाप्त, बच्चों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। क्षेत्र के रणबीर इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को वार्षिक खेल सप्ताह समाप्त हुआ। सप्ताह के आखिरी दिन कला व विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रीति खरवार ने कहा कि शिक्षा का अर्थ बच्चों के सर्वांगीण विकास है। किताबी ज्ञान के अलावा उन्हें व्यवहारिक जानकारी होनी जरूरी है।

व्यावहारिक जानकारी के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय पर किया जाना आवश्यक है। इससे बच्चों की प्रतिभाओं को बल मिलता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं को उभारने के लिए खेल, प्रदर्शनी, मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जरुरी है। जिंदगी सिर्फ एक ढर्रे पर नहीं चलती है। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने होम सिक्योरिटी अलर्ट, पानी शुद्धीकरण, किडनी कार्यप्रणाली, डीएनए मॉडल, पवन चक्की, स्ट्रीट लाइट, नाइट्रोजन चक्र आदि का मॉडल प्रदर्शित किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया। मौके पर प्रबंधक शैलेंद्र सिंह रणबीर, निदेशक आनंद उपाध्याय, प्रधानाचार्य संतोष उपाध्याय, पूर्णिमा शर्मा, सोमदत्त, नितेश पाठक, अवनीश, अनवर, महबूब आलम, सुरेंद्र द्विवेदी, प्रवेश दुबे, प्रतीक सिंह, विशाल सिंह, नितिन, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed