{"_id":"600db50c8ebc3e32f057f368","slug":"student-s-body-found-hanging-from-the-noose-in-kaptanganj-area-basti-news-gkp382211953","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज क्षेत्र में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज क्षेत्र में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
किशोरी अपनी बहन के साथ घर पर रहती थी। उसके माता-पिता और भाई दिल्ली में हैं। घटना देर शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। कौडीकोल गांव निवासी श्रेया (14) पुत्री राकेश कुमार दसवीं की छात्रा थी। देर शाम कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका उसका शव मिला। उसे फंदे से लटका देखकर उसकी बहन चीखने लगी।
पड़ोसियों ने इसकी सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम और सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह भी पहुंचे।