फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student not found even after 36 hours, search continues

36 घंटे बाद भी नहीं मिला छात्र, तलाश जारी

Tue, 22 Oct 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Student not found even after 36 hours, search continues
36 घंटे बाद भी नहीं मिला छात्र
विज्ञापन

बहादुरपुर (बस्ती)। कानपुर में गंगा नदी में नहाने गए बहादुरपुर निवासी 22 वर्षीय अनूप कनौजिया का 36 घंटे बाद भी पता नहीं चला। सोमवार को दोस्तों के साथ अटल घाट पर स्नान करते समय अनूप का पैर फिसल गया था। एसडीआरएफ की टीम मंगलवार को भी ढूंढने में जुटी रही।

बहादुरपुर के ओम प्रकाश के दो बेटों में सबसे बड़ा अनूप है। छोटा बेटा अंकित स्नातक में है। सोमवार को जब उसके गंगा नदी में लापता होने की सूचना घर पहुंची तो परिवार मेें कोहराम मच गया। परिवार के सभी लोग आननफानन में कानपुर रवाना हो गए। मंगलवार शाम तक उसके बारे में कुछ पता नही चलने पर परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार शाम गोरखपुर निवासी दोस्त संजय निषाद व देवरिया के निवासी आदर्श के साथ गंगा नदी के अटल घाट पर बेटा नहाने गया था। तीनों एक साथ नदी में उतरे और अचानक डूबने लगे। शोर मचाने पर आसपास के तैराकों ने संजय और आदर्श को बचा लिया। मगर बहाव तेज होने के कारण अनूप लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed