फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student dies after being hit by tractor-trolley

Basti News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sat, 06 Jan 2024 03:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jan 2024 03:02 PM IST
सार

रामजीत चौधरी पुत्र स्व. बाबू राम चौधरी शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल लेकर बस्ती कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग पढ़कर वापस घर जा रहा था। अभी वह वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर (चौरवा) के पास पहुंचा ही था कि तभी ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Student dies after being hit by tractor-trolley
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर (चौरवा) के पास बस्ती से कोचिंग पढ़कर घर जाते समय ईंट लदी ट्रैक्टर के चपेट में आकर 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर बड़ी संख्या में जमा हो गए। नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर फरार ट्रैक्टर की मांग करने लगे।
विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर विनय चौहान, थाना प्रभारी वाल्टरगंज व चौकी इंचार्ज गणेशपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
विज्ञापन


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर पुरवा (बड़ेवन) निवासी 24 वर्षीय रामजीत चौधरी पुत्र स्व. बाबू राम चौधरी शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल लेकर बस्ती कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग पढ़कर वापस घर जा रहा था। अभी वह वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर (चौरवा) के पास पहुंचा ही था कि तभी ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा होकर रास्ते पर ही धरने पर बैठ गए और फरार ट्रैक्टर चालक के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed