{"_id":"6ae116f9247fddddc40f18cd","slug":"strike-by-secretaries-leads-to-crisis-over-fertilizers-and-seeds-for-farmers-basti-news-c-207-1-bst1005-170442-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सचिवों की हड़ताल से किसानों के खाद-बीज पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सचिवों की हड़ताल से किसानों के खाद-बीज पर संकट
विज्ञापन
बहादुरपुर। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से बहादुरपुर क्षेत्र के करीब चार हजार किसान खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर परेशान हैं। रबी सीजन में बोआई का समय शुरू होने के बावजूद बी-पैक्स लिमिटेड बहादुरपुर पर ताला लटका है। समिति से खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है, जहां खाद के साथ अन्य उत्पाद भी खरीदने पड़ रहे हैं। इससे उनकी लागत बढ़ रही है।
बहादुरपुर समिति से ब्लॉक क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों के करीब चार हजार किसान सदस्य जुड़े हैं। ये किसान रबी और खरीफ सीजन में अपनी जरूरत के अनुसार समिति से खाद-बीज लेते हैं। समिति पर इस समय एक बोरा भी उर्वरक उपलब्ध नहीं है। किसानों का कहना है कि सरसों की बोआई के लिए खाद की जरूरत है लेकिन समिति बंद होने से परेशानी हो रही है। किसान राजमणि चतुर्वेदी ने बताया कि समिति से खाद नहीं मिलने के कारण सरसों की बोआई प्रभावित हो रही है।
वहीं, किसान सालिक राम चौधरी ने बताया कि मजबूरी में निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है। दुकानदार खाद के साथ सप्लीमेंट भी दे रहे हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। समिति के सचिव सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल खाद और बीज उपलब्ध नहीं हैं। इनकी आपूर्ति होने वाली थी, लेकिन हड़ताल के कारण प्रक्रिया प्रभावित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से कमीशन का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों के सामने काम करने में भी परेशानी आ रही है। संवाद