फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strategy devised for the public meeting at Delhi's Ramlila Maidan

Basti News: दिल्ली रामलीला मैदान में जनसभा को लेकर बनाई रणनीति

Wed, 28 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Strategy devised for the public meeting at Delhi's Ramlila Maidan
बस्ती। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं जयपुर के आदर्श नगर से विधायक रफीक खान ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर कथित वोट चोरी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। इससे आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा कि पहले चुनाव आयोग को निष्पक्ष संस्था के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब सवाल उठ रहे। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि आम जनमानस में भाजपा का जनाधार लगातार गिर रहा है। एक नवंबर को दिल्ली में जनसभा होगी। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, वाहिद अली सिद्दीकी, गिरजेश पाल, गुड्डू सोनकर, अतीउल्लाह सिद्दीकी, रामबचन भारती, राम बहादुर सिंह, मारूफ अली, सर्वेश शुक्ला, आनंद निषाद, अशरफ अली, लालजी शर्मा, मुकेश भाटिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed